व्यापार

 गुमला में खुला नौकरियों का पिटारा, 700 युवाओं की होगी भर्ती, सैलरी होगी 32000 रुपए

Gumla Rojgar Mela 2025: गुमला जिले में SIS द्वारा 700 युवाओं के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 27 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और अधिकारियों के पदों पर भर्ती होगी.

गुमला: झारखंड का गुमला जिला एक ग्रामीण इलाका है. जहां बड़े-बड़े उद्योग, रेलवे, कल-कारखाने नहीं हैं. इस वजह से अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में महानगरों और अन्य राज्यों की ओर पलायन करते हैं और अपने घर-परिवार से दूर रहकर जोखिम भरे काम करते हैं. कभी-कभी उन्हें दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे युवाओं क लिए खुशखबरी है. यहां पर SIS में 700 युवाओं के लिए भर्ती निकली है. इसके लिए आप फटाफट आवेदन कर नौकरी पा सकते हैं.

SIS में नौकरी का सुनहरा मौका

गुमला जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड (SIS) नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आया है. SIS भर्ती शिविर का आयोजन कर रहा है, जो 27 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक गुमला के सभी प्रखंडों में सिलसिलेवार होगा. इस भर्ती शिविर में 500 सुरक्षा जवान, 100 सुरक्षा सुपरवाइजर और 100 अधिकारियों का चयन किया जाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button