छत्तीसगढ़

 गर्मियों के कारण स्कूल समय बदला, बच्चों को इस समय पर ले जाएं

 गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसलिए ठंड के समय में स्कूलों का समय बढ़ाकर सुबह साढ़े आठ बजे कर दिया गया था. अब गर्मी बढ़ने के साथ ही पहले की तरह जिले के सभी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से लगेंगे. उक्त आदेश जारी कर दिया गया है.

ये आदेश बिलासपुर के लिए जारी किया गया है. जिले में दिसबंर मध्य में अत्यधिक ठंड और शीत लहर का प्रकोप था. उसको ध्यान रखते हुए कलेक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया था. जिसके अनुसार स्कूल लग रहे थे. वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर खत्म हो गया है. गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसलिए स्कूल जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है.

इसके अनुसार एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल सोमवार से शुकवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे. वहीं शनिवार को प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक स्कूल संचालित किए जाएंगे. इसी तरह दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों में प्रथम पाली सोमवार से शुकवार तक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक और शनिवार दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक लगेंगे. वहीं द्वितीय पाली में सोमवार से शुकवार तक हाई एवं हायर सेकेण्डरी दोपहर 12.00 बजे से सायं 5 बजे तक और शनिवार को प्रातः 7.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक लगाने का आदेश जारी किया गया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button