रोजगार
कुरुक्षेत्र में रोजगार मेला 31 को

कुरुक्षेत्र। रोजगार कार्यालय व विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 31 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय व विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र के प्रांगण में सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और अन्य डिप्लोमाधारक भाग ले सकते हैं। इसमें सांसेरा इंजीनियरिंग मानेसर, प्राइमरी प्लॉसमोटिक प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, रमैया हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, पीपी सिस्टम एंड सर्विस खानपुर कोलिया कुरुक्षेत्र, एचडीबी फाइनेंस सर्विस कुरुक्षेत्र सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।



