जरा हट के

 किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन

Israel-Iran War: आईडीएफ को दुनिया की सबसे अनुशासित और सख्त सेनाओं में से एक मानी जाता है। आज हम आपकी खबर में बताएंगे कि अपने फिट और सेहतमंद रखने के लिए आईडीएफ के सैनिक किस जानवर का मांस सबसे अधिक खाते हैं। 

इस्राइल और ईरान के बीच चल रही जंग हर रोज खतरनाक होती जा रही है। दोनों देशों के बीच शुरू हुए संघर्ष के आठवें दिन भी दोनों देशों का एक-दूसरे पर हमले जारी है। हर दिन हमलों का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध के बीच इस्राइली सेना यानी इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। आईडीएफ को दुनिया की सबसे अनुशासित और सख्त सेनाओं में से एक मानी जाता है। आज हम आपकी खबर में बताएंगे कि अपने फिट और सेहतमंद रखने के लिए आईडीएफ के सैनिक किस जानवर का मांस सबसे अधिक खाते हैं। 

इस्राइली सेना यानी आईडीएफ के सैनिक सबसे ज्यादा चिकन खाते हैं। चिकन का स्वाद अच्छा होता है और यह आसानी से उपलब्ध भी होता है। यहूदी धर्म के कोषेर नियमों के मुताबिक, आईडीएफ में चिकन, टर्की, भेड़, बकरी और कुछ मछलियां खाने की अनुमति है। लेकिन पोर्क और शेलफिश पूरी तरह वर्जित हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईडीएफ में कई सैनिक शाकाहारी या वीगन भी हैं। उनके लिए खास शाकाहारी भोजन जैसे फलाफल, सबिच और इस्राइली सलाद दिए जाते हैं। सैनिकों को नाश्ते में ट्यूनीशियाई सैंडविच, शाकशुका, हम्मस, फलाफल, मूसली, एनर्जी बार और अनाज दिया जाता है। 

मांसाहारी सैनिकों के लंच में ग्रिल्ड चिकन, शॉवर्मा और बीफ से बने हैमबर्गर जैसे प्रोटीनयुक्त भोजन दिए जाते हैं, तो वहीं शाकाहारी सैनिकों को टोफू श्नाइटल, टोफू शॉवर्मा, शाकाहारी हैमबर्गर, चावल, आलू, दही, फल और सब्जियां दी जाती हैं। 

इस्राइल डिफेंस फोर्सेज के सभी सैनिकों को ड्यूटी के दौरान और कैंप में शराब पीने पर सख्त रोक है। नियम के तहत कोई छूट नहीं मिलती है। 

इस्राइल की सैन्य ताकत

इस्राइल की कुल 1.7 लाख सक्रिय और 4 लाख रिजर्व सेना है। इस्राइल सैनिक विभिन्न युद्धों से जूझकर अनुभवी बन चुके हैं। मोसाद इस्राइल की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी है। इससे दुश्मन थर-थर कांपता है। दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों में मोसाद का नाम शामिल है। 
 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button