मनोरंजन

कान्हा के भक्तों का हनुमान अंश पर प्यार, जन्माष्टमी पर मिर्जापुर द मूवी भी नहीं रोक पाई रफ्तार

नई दिल्ली: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection: जन्माष्टमी के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर बनीं फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई. हालांकि पिछले काफी दिनों से सिनेमाघरों में सिर्फ एक फिल्म की चर्चा हो रही है, जो है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की. फिल्म की भले ही ओपनिंग कम थी. लेकिन अब मूवी ने ऐसी रफ्तार पकड़ी हुई है, जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. हाल कुछ ऐसा है कि मिर्जापुर द मूवी के ओपनिंग कलेक्शन के बीच भी हनुमान अंश ने अच्छी कमाई अपने नाम 29वें दिन हासिल की और अब फिल्म का आंकड़ा 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है. 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 29वें दिन 5,055 शोज से फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई भारत में की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ पहुंच गया है. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ है. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई केवल 2 करोड़ की है, जिसका 20 गुना प्राफिट फिल्म ने पहले ही हासिल कर लिया है. वहीं अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने का अनुमान लगाया जा सकता है. 

मिर्जापुर द मूवी की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग

4 सिंतबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन 24.75 करोड़ नेट कलेक्शन भारत में किया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रहा है. हालांकि फिल्म का बजट 250 करोड़ तक का बताया जा रहा है, जिससे फिल्म काफी दूर है. हालांकि मिर्जापुर द मूवी को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, जिसके चलते फिल्म की कमाई पहले वीकेंड पर बढ़ सकती है. 

हनुमान अंश की कमाई 

2 करोड़ के बजट में बनीं हनुमान अंश ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपए कमाए और शुरुआती दो हफ्तों में इसकी कमाई महज 1.48 करोड़ रुपए रही. लेकिन, तीसरे हफ्ते में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की किस्मत बदल गई और फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इसके बाद कमाई बढ़ना शुरू हुई और 22वें दिन 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़ और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपए की शानदार कमाई फिल्म ने की. वहीं 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म ने 5.15 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ और 29वें दिन 10 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button