खेल

एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल जारी, कब और किसके साथ होंगे मुकाबले

नई दिल्ली, एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता नजर आएगा। एशियन गेम्स में फिर क्रिकेट का रोमांच दिखने को मिलेगा। एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। सभी मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय मेंस और वूमंस दोनों टीमें मेडल जीतने के मजबूत इरादे से मैदान में उतरेंगी।

भारतीय पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में ठोंकेगी ताल

मेंस क्रिकेट स्पर्धा में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे सीडेड टीमों के रूप में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। जबकि गु्रप-ए (अफगानिस्तान, जापान, नेपाल) और गु्रप-बी (हांगकांग, मलेशिया, ओमान) की टीमें पहले गु्रप स्टेज के मैच खेलेंगी। भारतीय मेंस टीम अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को गु्रप-ए की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलेगी।

28 सितंबर (सोमवार)— क्वार्टर-फाइनल 2 – भारत बनाम गु्रप-ए की उपविजेता
पहली अक्तूबर (गुरुवार)— सेमीफाइनल 2
तीन अक्तूबर (शनिवार)— ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला

महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ करेगी आगाज

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। भारतीय महिला टीम को श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन और थाईलैंड जैसी टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेला जाएगा।

18 सितंबर (शुक्रवार)— भारत बनाम जापान
20 सितंबर (रविवार)— सेमीफाइनल मुकाबले
22 सितंबर (मंगलवार)— ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button