राष्ट्रीयअन्य राज्य

 एक करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा, पढ़े बिहार चुनाव 2025 में NDA के घोषणा पत्र की 25 गारंटी

NDA Manifesto LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच NDA आज अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी कर रहा है. जिसमें सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. बिहार की 243 सीटों पर मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. NDA में BJP, JDU, LJP (राम विलास) सहित पांच दल शामिल हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज़ हो गया है. इसी गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज शुक्रवार को अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी कर रहा है. घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.

1. हर युवा को नौकरी एवं रोजगार
1 करोड़ + सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान करेंगे, कौशल जनगणना कराके कौशल आधारित रोजगार देंगे व हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेंगे.

2. महिला समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि देंगे. 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे, ‘मिशन करोड़पति के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे.

POLL

Poll Image51 Votes

महागठबंधन के घोषणापत्र के अनुसार महिलाओं को ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत कितने रुपये प्रति माह दिए जाएंगे?

  • Aतीन हज़ार रुपये
  • Bपाँच हज़ार रुपये
  • Cएक हज़ार रुपये
  • Dदो हज़ार पाँच सौ रुपये

3. अतिपिछड़ा वर्ग को आर्थिक व सामाजिक बल
अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों तांति, ततमा, निषाद, मल्लाह, केवट, गंगोता, बिंद, नोनिया, तेली. तमोली. बढ़ई, धानुक, लोहार, कुम्हार, नाई, शिल्पकार, ठठेरा, माली. चंद्रवंशी, हलवाई, कानू, दांगी, तुरहा. अमात. केवर्त, राजबंशी, गड़ेरिया, इत्यादि अतिपिछड़े वर्गों को ₹10 लाख की सहायता देंगे व हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी.

4. किसान सम्मान व एमएसपी की गारंटी
कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000, एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश व पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद करेंगे.

5. मत्स्य-दुग्ध मिशन से समृद्ध किसान
जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना की शुरुआत करके प्रत्येक मत्स्य पालक को ₹4,500. कुल ₹9,000, मत्स्य मिशन’ से उत्पादन एवं निर्यात दोगुना. ‘बिहार दुग्ध मिशन की शुरुआत करके प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित करेंगे जिससे हर गांव में सुविधा उपलब्ध हो सके.

6. एक्सप्रेसवे एवं रेल से बिहार की रफ्तार
बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत करेंगे, 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, अमृत भारत एक्सप्रेस व नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे.

7. आधुनिक शहरी विकास
न्यू पटना में ग्रीनफील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप, मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करेंगे.

8. बिहार से सीधी विदेश उड़ान
पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें व 4 नए शहरों में मेट्रो शुरू करेंगे.

9. औद्योगिक क्रांति की गारंटी
विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे व विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औद्योगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा.

10. हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोजगार
प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट व 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित करेंगे.

NDA के संकल्प पत्र में Vocals for Local को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार कुटीर उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य है. शिक्षा के क्षेत्र में, वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी और 5 हजार करोड़ रुपये से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा. बिहार को देश का AI हब बनाने, विश्वस्तरीय मेडिसिटी और स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण का भी वादा है. उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों को दो हजार रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी. श्रमिकों को वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण, तथा E-रिक्शा चालकों को 4 लाख का बीमा मिलेगा. धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए, मां जानकी मंदिर और विष्णुपद महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण, रामायण, जैन, बौद्ध, गंगा सर्किट का विकास, और फिल्म सिटी शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना का संकल्प लिया गया है.

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा.

चुनावी तिथियां और गठबंधन
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा. सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी 11 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

NDA में शामिल दल: भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button