तकनीकी

 इंस्टाग्राम ठप से हजारों यूजर्स नहीं भेज पा रहे हैं डायरेक्ट मैसेज

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अचानक ठप हो गए हैं. दुनियाभर में हजारों यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का डायरेक्ट मेसेज (DM) फीचर डाउन हो गया. आउटेज चेकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, यह दिक्कत शाम 5:14 बजे से शुरू हुई और कई यूजर्स ने मेसेज भेजने में आ रही दिक्कत की बात कही.

डाउनडिटेक्टर के डेटा यूजर्स द्वारा सबमिट की गई रिपोर्ट्स पर आधारित होते हैं. प्रभावित यूजर्स की वास्तविक संख्या अलग हो सकती है. अब तक, 2,000 से ज्यादा रिपोर्टें दर्ज की गई हैं, जो यह दर्शाती हैं कि मेटा के मालिकाना वाले फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म में काफी दिक्कत आई है. इंस्टग्राम के प्रभावित यूजर्स ने अपनी निराशा व्यक्त करने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स का सहारा ले रहे हैं.

कंपनी ने अब तक नहीं जारी किया है बयान
इंस्टाग्राम या उसकी मूल कंपनी मेटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसा लगता है कि समस्या अभी भी जारी है. टेक्निकल दिक्कतों का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इंस्टाग्राम में तकनीकी समस्या
इससे पहले 15 अक्टूबर को फेसबुक और इंस्टाग्राम में एक बड़ी समस्या आई, जिससे अमेरिका में हजारों लोग प्रभावित हुए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button