व्यापार
इंडिगो को गंवानी पड़ सकती है 10% फ्लाइट्स, कड़े एक्शन की तैयारी में सरकार

IndiGo Flight Cancellations Live Updates: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को यात्रियों को पिछले कुछ समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक हफ्ते में इसकी 5,500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है। सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कंपनी की 5 फीसदी फ्लाइट्स दूसरी कंपनियों को दी जा सकती है। जानिए हरेक अपडेट…
- 06:23 PM, Dec 08 2025IndiGo Flight Status: इंडिगो के पर कतरने की तैयारीसरकार इंडिगो पर सख्त कार्रवाई कर सकती है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो की 5 फीसदी फ्लाइट्स दूसरी एयरलाइंस को दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे इंडिगो की और 5 फीसदी फ्लाइट्स दूसरी कंपनियों की दी जा सकती है।
- 06:14 PM, Dec 08 2025IndiGo Flight Cancellation Update: इंडिगो को चुकानी पड़ सकती है भारी कीमतइंडिगो की उड़ानों में चल रही भारी उथल-पुथल पर मूडीज रेटिंग्स (Moody’s Ratings) ने सख्त टिप्पणी की है। सोमवार को जारी एक नोट में मूडीज ने कहा कि यह संकट एयरलाइन कंपनी की खराब प्लानिंग का नतीजा है। मूडीज का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एयरलाइन के लिए ‘क्रेडिट नेगेटिव’ है। इसका मतलब है कि इससे बाजार में कंपनी की साख कमजोर होगी।
- 08:21 AM, Dec 08 2025IndiGo Crisis Update: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इंडिगो संकट गंभीर मुद्दा, दिल्ली हाईकोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाईइंडिगो की ओर से बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों की समस्याओं को दिल्ली हाईकोर्ट ने सहानुभूतिपूर्वक सुना और 10 दिसंबर को एक याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उड़ानों के रद्द होने के कारण उत्पन्न अव्यवस्था को ‘गंभीर मामला’ बताया। लेकिन, हस्तक्षेप करने से इनकार किया। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि लाखों लोग हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि केंद्र ने इस मामले को सुलझाने के लिए कदम उठाए हैं।
- 07:30 AM, Dec 08 2025IndiGo Crisis Update: इंडिगो के सीईओ और सीओओ ने नोटिस का दिया जवाबडीजीसीए को इंडिगो के सीईओ और सीओओ का जवाब मिल गया है। यह बड़े पैमाने पर परिचालन संबंधी गड़बड़ियों और उड़ानों को रद्द करने के संबंध में जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में दिया गया है। इंडिगो ने 8 दिसंबर 2025 को शाम 6:01 बजे अपने सीईओ और सीओओ दोनों के हस्ताक्षर वाला जवाब जमा किया।
- 07:30 AM, Dec 08 2025IndiGo Crisis Update: इंडिगो के मुखिया तलब! DGCA पैनल बुधवार को CEO और COO से कर सकता है पूछताछइंडिगो की उड़ानों में हो रही गड़बड़ी की जांच के लिए DGCA की टीम बुधवार को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और COO इसिद्रे पोरक्विरास को तलब कर सकती है। यह जानकारी सोमवार को एक सूत्र ने दी। यह चार सदस्यीय पैनल इंडिगो की उड़ानों में बड़े पैमाने पर हो रही रुकावटों के असली कारणों का पता लगाने के लिए गठित किया गया है।
- 03:38 AM, Dec 08 2025IndiGo Crisis Update: एविएशन में टेलीकॉम वाला सीन, सरकार के तरकश में कौन से तीर?भारत का एविएशन सेक्टर अचानक बेदम दिखने लगा है। इंडिगो की वजह से फ्लाइट्स कैंसिलेशन ने हजारों यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया। इस घटना ने देश में दोबारा एक बहस छिड़ गई है। यह है मोनोपोली और डुओपोली का। यानी बाजार में एक या दो कंपिनियों का वर्चस्व। इंडिगो संकट दिखाता है कि बाजार में जब कुछ ही कंपनियों का दबदबा होता है तो कितना खतरा पैदा हो सकता है। इंडिगो और टाटा के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया ग्रुप मिलकर घरेलू बाजार का 90% से ज्यादा हिस्सा कंट्रोल करते हैं।
- 01:59 AM, Dec 08 20257 दिन में 5.5 लाख से अधिक टिकट कैंसिलनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि 1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच 5,86,705 टिकट रद्द हुए और उनका पैसा वापस किया गया। टिकट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को 569.65 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया। 21 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच 9,55,591 टिकट रद्द हुए और इससे कुल 827 करोड़ रुपये रिफंड दिया गया।
- 01:55 AM, Dec 08 2025IndiGo Crisis Update: 500 फ्लाइट कैंसिलइंडिगो सोमवार को वह 138 में से 137 जगहों के लिए 1,802 उड़ानें चलाएगी। लेकिन, 500 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि एयरलाइन अब तक 4,500 फंसे हुए बैग यात्रियों को लौटा चुकी है। बाकी बचे 4,500 बैग अगले 36 घंटों में यात्रियों तक पहुंचा दिए जाएंगे।
- 01:53 AM, Dec 08 2025इंडिगो ने बनाया क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप
- 01:46 AM, Dec 08 2025इंडिगो क्राइसिस पर बोले केंद्रीय मंत्री
- 01:47 AM, Dec 08 2025संसद में उठा इंडिगो का मामला
- IndiGo Share Price: इंडिगो के शेयर हुए धड़ाम, 7% से ज्यादा की गिरावटइंडिगो संकट का असर सोमवार को इसके शेयर पर भी दिखाई दिया। इंडिगो एयरलाइंस की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के दो घंटे में ही यह 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया। सुबह 11:30 बजे बीएसई पर यह इंडिगो का शेयर 7.44% की गिरावट के साथ 4971.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
- 01:46 AM, Dec 08 2025250 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल
- 09:06 PM, Dec 07 2025Indigo Flight Crisis Update: इंडिगो पर चलेगा सरकार का चाबुक?सरकार इंडिगो को अपनी कुछ फ्लाइट्स कम करने को कह सकती है। एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइन कंपनियों को इसकी भरपाई करने के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए कह सकता है। इस महीने इंडिगो की अब तक उसकी 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी है।
- Indigo Flight Cancellation: दिल्ली से इंडिगो की 134 फ्लाइट कैंसिलदिल्ली एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की 134 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें 75 डिपार्चर और 59 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं। एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
- 08:48 PM, Dec 07 2025IndiGo Shares Fall: इंडिगो का शेयर 7 फीसदी गिराइंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर आज बाजार खुलते ही करीब 7 फीसदी गिर गया। बीएसई पर यह 6.6 फीसदी गिरावट के साथ 5015 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 5371.30 रुपये पर बंद हुआ था और आज 5100.05 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 6,225.05 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 3,946.40 रुपये है।
- 01:46 AM, Dec 08 2025पायलटों का क्या कहना है?
- 08:32 PM, Dec 07 2025IndiGo Appeal to DGCA: डीजीसीए की अपीलDGCA ने पायलटों से कहा है कि वे अनावश्यक देरी को कम करके और एयरलाइंस के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर ऑपरेशन्स को स्थिर रखने में मदद करें। अपील में यह भी कहा गया है kf यह अपील भारत के एविएशन सिस्टम में पायलटों और पायलट संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका का गहरा सम्मान करते हुए की जा रही है। हम इन चुनौतीपूर्ण समय में आपके कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिकता और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता पर भरोसा करते हैं।
- 01:47 AM, Dec 08 2025आगे बढ़ सकती है चुनौतीDGCA ने यह भी बताया कि आने वाले हफ्तों में चुनौतियां और बढ़ सकती हैं। उसका कहना है कि जैसे-जैसे हम कोहरे के मौसम, पीक हॉलिडे पीरियड और शादी के सीजन की ओर बढ़ रहे हैं, यह बहुत जरूरी है कि इंडस्ट्री और भी बड़ी ऑपरेशनल चुनौतियों के लिए तैयार रहे। यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है, और मौसम से जुड़ी दिक्कतें उड़ानों के शेड्यूल और सुरक्षा को और जटिल बना सकती हैं।
- 08:32 PM, Dec 07 2025IndiGo DGCA Update: ऑपरेशन दिक्कतयह सब इंडिगो की अंदरूनी ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण हो रहा है। इन दिक्कतों की वजह से कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के शेड्यूल में बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्री लगातार देरी की शिकायत कर रहे हैं, जबकि एयरलाइन अपनी सेवाओं को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। DGCA ने पहले ही देश भर के पायलट यूनियनों से अपील की है कि वे एयरलाइंस को बढ़ते ऑपरेशनल दबाव से निपटने में पूरा सहयोग करें। DGCA ने कहा है कि खराब मौसम, त्योहारी सीजन की मांग और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण उड़ानों का प्रबंधन करना और भी मुश्किल हो गया है।
- 08:32 PM, Dec 07 2025IndiGo Crisis News: यात्रियों को परेशानीइंडिगो एयरलाइंस की वजह से सोमवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, 77 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें 38 उड़ानें लेट हुईं और 39 उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द होने का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरे देश में हवाई सफर में दिक्कतें बढ़ गईं।



