खेल

 इंग्लैंड-अफ्रीका में महिला वर्ल्ड का पहला सेमीफाइनल आज, तीन बजे से होगी भिड़ंत

एजेंसियां— गुवाहाटी

लीग चरण में कुछ करीबी जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का महिला वनडे विश्व कप के अंतिम-4 में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड की टीम चार बार की वल्र्ड चैंपियन है। अगर दक्षिण अफ्रीकी टीम को उसके सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है, तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका को लीग चरण में जिन दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था, उन दोनों में उसके बल्लेबाज नाकाम रहे। इन दोनों अवसरों पर उसकी बल्लेबाजी स्पिन के सामने बिखर गई। अपने पहले मैच में 69 रन पर आउट होने के बाद निराश दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी वापसी की। उसने न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान पर करीबी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

स्पिन के खिलाफ उसके बल्लेबाजों का संघर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम लीग खेल में फिर से सामने आया, जिसने उन्हें 24 ओवरों में सिर्फ 97 रन पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड एक बार फिर उसकी इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगा और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोकने के लिए न केवल अपनी ऑलराउंड ताकत पर बल्कि अपनी स्पिन तिकड़ी सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ और चार्ली डीन पर भी निर्भर करेगा।तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को शुरू में दबाव बनाना होगा, जबकि एलिस कैप्सी अच्छी लय में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक पांच विकेट लिए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button