संपादकीय

‘आर्थिक मजबूरियां’ महिलाओं को नशे के धंधे में धकेलने लगीं!

आमतौर पर नशा तस्करी जैसे अवैध धंधों को पुरुष प्रधान ही माना जाता था परंतु चूंकि महिलाओं पर कम शक किया जाता है, इसलिए नशों के तस्कर अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए अब बड़े पैमाने पर महिलाओं को इस अवैध धंधे में शामिल करके ‘ढाल’ के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं ताकि वे स्वयं काबू न आएं और उनका धंधा चलता रहे। इसकी पिछले 5 महीनों में सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 17 मई  को ‘शाहकोट’ (पंजाब) में पुलिस ने एक कुख्यात महिला नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करके उसके पास से 30.5 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़ी गई महिला के विरुद्ध पहले से ही एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 15 मामले दर्ज थे।  
* 23 मई को दिल्ली पुलिस ने ‘म्यांमार-मणिपुर-उत्तर प्रदेश-दिल्ली’ तक फैले हुए एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडीकेट का भंडाफोड़ करके ‘संध्या’ और ‘मेहनाज’ नामक 2 महिलाओं समेत 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। 
जांच में सामने आया कि ‘संध्या’ का पति और उसकी सास दोनों पहले से ही एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत जेल में बंद हैं और नशा तस्करी का यह पूरा नैटवर्क एक ही परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। 

* 27 जून को ‘दिल्ली’ पुलिस ने एक बड़े पारिवारिक ड्रग सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में ‘पारो’ नाम की मुख्य महिला आरोपी की बहनों ‘कांता’, ‘उषा’ तथा उसके भाई ‘अमित’ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस पूरे तस्कर नैटवर्क के ठिकानों से लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य के प्रतिबंधित इंजैक्शन, नशीली दवाइयां, 20 लाख रुपए नकद और 41 लाख रुपयों से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए।
* 26 सितम्बर को ‘नूरपुर’ (हिमाचल प्रदेश) में पुलिस तथा सी.आई.ए. की टीम ने 34.5 ग्राम चिट्टïे के साथ ‘अमृतसर’ की रहने वाली ‘सर्वजीत कौर’ नामक महिला को गिरफ्तार किया।
* 10 अक्तूबर को ‘जालंधर’ (पंजाब) के ‘गांधी कैम्प’ में पुलिस ने छापा मार कर एक अवैध शराब तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 23,000 एम.एल. अवैध शराब बरामद की।

* 13 अक्तूबर को ‘लुधियाना’ (पंजाब) में पुलिस ने ‘सपना’ नामक महिला को गिरफ्तार करके उसके पास से 6.29 ग्राम हैरोइन बरामद की। 
* 14 अक्तूबर को पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नैटवर्क का भंडाफोड़ करके ‘गुरपंथ’ तथा उसकी सहयोगी ‘हरमनजीत कौर’  को 2 अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 7.823 किलो हैरोइन बरामद की। इसके पैकटों पर एक खास मोहर के निशान और पाकिस्तानी मार्किंग भी मिली।
* 14 अक्तूबर को ही ‘फतेहाबाद’ (हरियाणा) पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान महिला तस्कर ‘जसविंदर कौर’ को गिरफ्तार करके उसके पास से 6.12 ग्राम हैरोइन बरामद की।
* 14 अक्तूबर को ही ‘पटना’ (बिहार) जिले के ‘बाढ़’ थाना अंतर्गत ‘ढेलवा गोसाईं’ चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके 2 महिलाओं समेत 6 ड्रग्स तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके पास से स्मैक व प्रतिबंधित इंजैक्शन जब्त किए।
* 15 अक्तूबर को ‘भोपाल’ (मध्य प्रदेश) में एंटी-नार्कोटिक्स टीम ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से लगभग 2.08 करोड़ रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए। 

* 15 अक्तूबर को ही ‘फरीदाबाद’ (हरियाणा) क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 महिलाओं समेत 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर ये आरोपी बैग फैंककर भागने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान इनके पास से 35 किलो गांजा बरामद किया गया।
* और अब 16 अक्तूबर को ‘कुल्लू’ (हिमाचल प्रदेश) में पुलिस ने चिट्टे की तस्करी के आरोप में पति-पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
चूंकि महिलाओं का नशीले पदार्थों के धंधे में शामिल होना मुख्य रूप से आर्थिक मजबूरियों का परिणाम है, अत: इसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा अधिक मुस्तैदी बरतने व जरूरतमंद महिलाओं को ऐसा करने के लिए मजबूर करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button