राष्ट्रीयउत्तरप्रदेश

 अब लखनऊ में लड़के ने कार से 6 लोगों को कुचला, 1 की मौत

लखनऊ: एक और बाप के बिगड़ैल बेटे ने अपनी कार के नीचे आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. जिसमें एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई. यह हादसा यूपी की राजधानी लखनऊ में हुआ है. जहां सड़क पर चाट के ठेले पर खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार सिफ्ट कार ने अपना शिकार बना लिया. कानपुर लैंबॉर्गिनी केस के बाद यह सबसे बड़ी घटना लखनऊ में बीते दिन गुरुवार को शाम 6 बजे हुई है.

घटना कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हुई. इस सड़क हादसे ने एक घर का चिराग बुझा दिया. इस हादसे में दो महिला और दो बच्चों समेत कुल छह लोग घायल हो गए. जिसमें एक मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद कार चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया.

चाट ठेले पर खड़े थे लोग
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी. कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ठेले पर खड़े टिक्की-बतासा खा रहे लोगों को टक्कर मार दी. उसके बाद सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. इस घटना में बंथरा निवासी पापे उर्फ पउवा के 12 वर्षीय बेटे अरमान भी घायल हुए. साथ ही कार की चपेट में उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल, उनकी मां मीना देवी और 6 वर्षीय बेटे दीक्षांत भी आ गए. कार ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी को और एक खाली खड़े ऑटो को भी रौंद दिया.

मासूम की मौत
हादसे के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोग बिना देरी किए सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल ले गए. मगर गंभीर रुप से घायल मासूम दीक्षांत ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

कार चालक के साथ थी लड़की
बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के अनुसार हादसे में शामिल वाहन स्विफ्ट डिजायर कार थी. कार में चालक के साथ एक युवती भी मौजूद थी और दोनों के नाबालिग होने की बात सामने आई है. दुर्घटना के बाद युवती कार से उतर गई, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में युवती ने चालक का नाम गौरव बताया है और कहा कि दोनों अवध कॉलेज में साथ पढ़ते हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान कर उसे ट्रेस किया जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button